मुजफ्फर नगर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा किशोरी के परिजनों को किशोरी के अपहरण व परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। गत एक अप्रैल को नई मण्डी थाने में अभियुक्त दीपक पुत्र प्रमोद निवासी, बीराखेडी थाना गंगोह, सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि पीड़िता के पति को फोन पर जान से मारने की तथा उनकी किशोरी को उठा कर ले जाने की धमकी दी गयी थी। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीपक पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बीराखेडी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर हाल पता आवास विकास कालोनी काशीराम थाना सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.