वाराणसी, जून 28 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी के अपहरण में गंगापुर के पंकज पटेल, उसके पिता, उसकी मां और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर कार्रवाई की। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि 25 जून की रात 11 बजे गंगापुर निवासी पंकज पटेल अपनी छोटी बहन के साथ बाइक से उसके घर पहुंचा। दोनों ने उसकी बेटी को बाहर बुलाया। बातचीत के बाद भाई-बहन उसे लेकर चले गए। वह देर रात तक नहीं लौटी। पता चला कि दोनों उसे लेकर मिर्जामुराद स्थित ननिहाल चले गए। वह शिकायत करने उनके घर पहुंची पर तो मां मीरा देवी और पिता अशोक कुमार ने उससे गाली-गलौज और मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...