वाराणसी, जून 24 -- सारनाथ (वाराणसी)। पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपी को आशापुर चौराहे के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से किशोरी भी मिली। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिछले वर्ष 15 अगस्त को केस दर्ज कराया गया था। चंदौली में बबुरी बाजार का रहने वाला श्यामबाबू केशरी किशोरी को भगा ले गया था। पुलिस के अनुसार वह उसे लेकर गुजरात चला गया था। इस बीच घर आने पर उसे पकड़ा गया। बताया कि किशोरी की उम्र 17 साल है। दोनों ने शादी कर ली थी। किशोरी आठ माह की गर्भवती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...