देवरिया, जनवरी 22 -- महदहा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम उपनगर के एक वार्ड निवासी किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के बरामद होने के बाद उसके दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। किशोरी की मां की तहरीर पर 24 दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली क्षेत्र के मधवापर गांव निवासी अनीस पाण्डेय पुत्र त्रिभुवन पाण्डेय व खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र गांव निवासी उसका साथी सूर्या मिश्र पुत्र संजय दिसंबर माह में किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गए थे। दोनों आरोपित किशोरी को जनपद से बाहर ले गए, जहां लगभग दो सप्ताह तक उसके साथ दुष्कर्म किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.