अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- भीटी। किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने में पुलिस ने केस दर्ज किया है। भीटी थाना क्षेत्र के पूर्वांचल में स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी गांव निवासी रंजीत कुमार उसकी पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया। खोजबीन के बाद भी उसकी पुत्री का पता नहीं चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...