किशोरी के अपहरण में कार्रवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत
बदायूं, मई 27 -- उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई न होने से परेशान होकर एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी न तो किशोरी बरामद की गई और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। परिवार ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की रात कुछ लोग उनकी 16 वर्षीय बेटी को घर से बहला-फुसलाकर ले गए। आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखी करीब एक लाख रुपये की नगदी और जेवरात भी साथ ले जाए गए। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में अगले दिन थाना पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.