मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशोरी के अपहरण के पांच वर्ष पुराने केस में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के दूसरे दिन अहियापुर थाने के तत्कालीन एएसआई मंगल सिंह गुरुवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट एक में हाजिर हुए। उन्होंने कोर्ट में अपनी गवाही दर्ज कराई। वे इस मामले में श्रीकांत सिंह व सदरे आलम के साथ आईओ थे। लंबे समय से गवाही के लिए नहीं आ रहे थे।विशेष पॉक्सो कोर्ट एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने आईओ रहे श्रीकांत सिंह व मंगल सिंह के विरुद्ध मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। श्रीकांत ने बुधवार को विशेष कोर्ट में उपस्थित होकर गवाही दर्ज कराई थी। मामले के एक अन्य आईओ सदरे आलम ने भी गुरुवार को विशेष कोर्ट में उपस्थित होकर गवाही दी। अहियापुर थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने एक जुलाई 2021 को एफआईआर कराई थी...