बहराइच, जनवरी 5 -- 17 दिन पूर्व हुई थी वारदात, तलाश कर रहे थे परिजन पता न चलने पर एक को नामजद कर दी गई तहरीर बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी का बाजार जाते समय रास्ते में अपहरण कर लिया गया। घर न आने पर परिजनों ने मामले को लोकलाज के भय से छिपाए रखकर तलाश की। पता न चलने पर थाने में एक को नामजद कर तहरीर दी है। उस आधार पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हरदी थाने के एक गांव निवासनी 16 वर्षीय किशोरी का 18 दिसम्बर को दोपहर में उस समय अपहरण हो गया। जब वह बाजार जाने को निकली थी। देर शाम तक किशोरी के घर न आने पर चिंतित परिजनों ने मामले को छिपाए रख तलाश शुरू की। सभी संभावित जगहो पर तलाश किए जाने पर भी जब उसका कोई पता नही चला। तब किशोरी के गायब होने के दिन से ही एक युवक के भी गांव में न होने पर उसे नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस द...