देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। किशोरी का बहला- फुसलाकर अपहरण करने के वाले युवक को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं किशोरी को बरामद करने के साथ उसके परिजनों को सौंप दिया है। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस युवक विरूद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस युवक के विरूद्ध अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को युवक को सोनाड़ी मोड़ के पास से दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...