शाहजहांपुर, दिसम्बर 3 -- पुवायां थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक किशोरी के कथित अपहरण की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि पुवायां-मोहम्मदी रोड पर इटौंली गांव मोड़ के पास से किशोरी को एक सफेद कार सवार लोग उठा ले गए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान तेज कर दिया। हालांकि देर रात तक किशोरी नहीं मिली थी। शाम करीब पांच बजे मिली अपहरण की सूचना के बाद सीओ पुवायां के निर्देश पर पुवायां, सिंधौली, खुटार और बंडा थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चेकिंग कराई गई। रोड पर गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली गई। हालांकि देर रात तक किशोरी और संदिग्ध वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए कई टीमें लगाकर जांच कर रही है। पुवायां पुलिस इस घटना के पीछे प्रेम प...