रामपुर, मार्च 12 -- क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहलाफुसलाकर ले जाने में पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया। महिला का आरोप है कि नौ मार्च की सुबह उसकी सत्तरह वर्षीय बेटी लापता हो गई। खोजबीन करने पर पता चला कि संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव कूरा निवासी अजय उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया। इसमें मोहम्मदगंज निवासी प्रीत सिंह ने मदद की। काफी तलाश के बाद भी उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी अजय को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.