मेरठ, अप्रैल 9 -- परतापुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे गांव निवासी किशोरी परिजनों के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी। इसी दौरान किशोरी अपने सोशल मीडिया पर बने दोस्त को वहां बुला लिया। युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंच गया। तीनों युवक किशोरी को बाइक पर जबरन बैठाकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों द्वारा बनाई गई वीडियो फुटेज के आधार पर बाइक नंबर से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घाट गांव के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान निखिल उर्फ निक्कू निवासी औरंगाबाद रसूलपुर थाना भावन...