गोरखपुर, फरवरी 25 -- झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रूद्रपुर थाना क्षेत्र के भालीचौर निवासी रामकेश निषाद 18 फरवरी को उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद से किशोरी का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.