औरैया, मार्च 29 -- बिधूना, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिधूना के एक गांव निवासी सुमन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी लगभग 20 वर्षीय पुत्री को 25 मार्च की शाम करीब सात बजे गांव के ही हिमांशु नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जा चुका है और इस बार दोबारा घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी ...