अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सलमान उर्फ गूंगे पुत्र ढोढई उर्फ निसार अहमद निवासी भुलापुर नगपुर थाना जलालपुर को जमालपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। बीते तीन सितंबर को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.