बाराबंकी, फरवरी 10 -- बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौकी अंतर्गत एक गांव से चार दिन पहले एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के जीजा ने अपहरण की आशंका जताते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय साली पिछले एक साल से उनके घर में साथ ही रह रही थी। सात फरवरी की सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इससे पहले आरिफ मोहम्मद उर्फ अन्नू द्वारा फोन पर साली को भगा ले जाने की धमकी दी गई थी, जिसके आधार पर परिजनों ने उसी युवक पर अपहरण का संदेह जताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार...