प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार के पास से शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का यह केस दर्ज कराया था। रविवार शाम गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने किशोरी को बेल्हा देवी पुल के पास से बरामद कर लिया। किशोरी के बयान के बाद अपहरण और दुष्कर्म करने वाले दो युवकों की पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार शाम पुलिस ने इलाके के चौरा मोड़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंतू के ही शिवराजपुर डिहवा निवासी मुकेश गौड़ और नगर कोतवाली के तेलिया चौराहा निवासी राजेश गौतम हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...