बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- विशेष न्यायाधीश(पॉक्सो अधिनियम) मनोज कुमार मिश्रा-प्रथम ने वर्ष 2024 को जहांगीराबाद क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में अभियुक्त जैद को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायाधीश ने अभियुक्त पर अलग-अलग धाराओं में कुल 2.89 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, न्यायाधीश ने मामले में नामजद रहे अभियुक्त जैद के पिता और भाई को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और धर्मांतरण में अभियुक्त को उम्रकैदमामले का पृष्ठभूमि विशेष लोक अभियोजक वरूण कौशिक ने बताया कि 13 अप्रैल 2024 को थाना जहांगीराबाद में पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि जब वादिया और उनके परिवारीजन खेत पर...