बहराइच, फरवरी 12 -- बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी घर से बाजार जाने को निकली थी। उसका अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने लोकलाज के भय से मामले को छिपाए रख तलाश करते रहे। इस मामले में एक युवक को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। रामगांव थाने के एक गांव निवासी किशोरी 28 जनवरी को घर से बाजार जाने को निकली थी। वह काफी समय तक घर नहीं आई। चिंतित परिजनों ने उसकी सभी संभावित जगहो पर तलाश की, तो पता चला कि किशोरी के बाजार जाते समय हरदी थाने के बंजरिया गांव निवासी सारूप व कुछ अन्य लोगों को जाते देखा गया था। सारूप गांव से उसी दिन से गायब है। पीड़ित पिता ने थाने में सारूप को नामजद कर दी गई। तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...