बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के किशोरी के अपरहण मामले में पीड़ित पिता ने तीन लोगों को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अपहत किशोरी व नामजदों की तलाश में आधा दर्जन से अधिक गांवों में दबिश डाली है। मुर्तिहा कोतवाली के एक गांव निवासनी 17 वर्षीय किशोरी नौ अप्रैल की शाम खेत की ओर गई थी। जब काफी समय बीतने पर भी किशोरी घर नही आई।तब परिजन उसे खेत पर तलाशने पहुंचे। उसे वहां व गांव के किसी भी संभावित जगहों पर उसे न पाए जाने पर अपहरण की आशंका के मद्देनजर सभी संभावित जगहों पर तलाश की।उसका सुराग न पाकर गांव के ही एक युवक, उसके पिता व मंझाव गांव निवासी युवक के बहनोई को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.