बहराइच, जुलाई 10 -- बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी के अपरहण मामले में हरदी थाने की पुलिस ने फरार आरोपी को धर दबोचा है। इस मामले में हरदी थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली पर काफी सवाल खड़े हुए थे। जद्दोजहद के बाद पूर्व में पुलिस ने किशोरी को बरामद किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को पूंछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। हरदी थाने में तैनात दरोगा कृष्ण कुमार सिंह, सिपाही अलाउद्दीन ने महेश पुरवा शम्सान घाट के पास शुक्रवार को दबिश दी। पुलिस ने हरदी थाने के पिपरी मोहन के मजरे पाठकपुरवा निवासी कुन्नु को गिरफ्तार कर थाने लाकर गहन पूंछताछ की। हालांकि किशोरी अपहरण मामले में कई लोगों की सहभागिता रही थी। यह भी पढ़ें- किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल पुलिस ने इस मामले में बड़ी जद्दोजहद बाद तब एफआईआर दर्ज की गई थी। जब किशोरी को बर...