बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच, संवाददाता। गांव के बाहर खेत गई किशोरी के अपरहण मामले में पीड़ित पिता ने तीन लोगों को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अपहत किशोरी व नामजदों की तलाश में आधा दर्जन से अधिक गांवों में दबिश डाली है। मुर्तिहा कोतवाली के एक गांव निवासनी 17 वर्षीय किशोरी नौ अप्रैल की शाम खेत की ओर गई थी। जब काफी समय बीतने पर भी किशोरी घर नही आई।तब परिजन उसे खेत पर तलाशने पहुंचे। उसे वहां व गांव के किसी भी संभावित जगहों पर उसे न पाए जाने पर अपहरण की आशंका के मद्देनजर सभी संभावित जगहों पर तलाश की। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपरहण मामले में तीन को नामजद कर केस दर्ज कही भी उसका सुराग न पाकर गांव के ही एक युवक, उसके पिता व मंझाव गांव निवासी युवक के बहनोई को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

हिंदी ह...