धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद। सारायढेला बलियापुर रोड स्थित सूर्या हाइलैंड सिटी में सात दिनों से चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का बुधवार को समापन हुआ। वृंदावन धाम से आईं किशोरी कृष्ण नंदिनी और काशी से पहुंचे समाधि बाबा के श्रीमुख से प्रवाहित अमृतमयी कथा को सुन कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ज्ञान में गोते लगाए। कथा के हर प्रसंग में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का अनुपम संगम देखने को मिला, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। किशोरी कृष्ण नंदनी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, मानव जीवन के उद्देश्य तथा धर्म, प्रेम और सदाचार के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया। समापन अवसर पर हवन-पूजन एवं भोग-प्रसाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...