अलीगढ़, जुलाई 14 -- छर्रा (अलीगढ़), संवाददाता। छर्रा थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता की हालत जेएन मेडिकल कॉलेज में स्थिर बनी हुई है। सोमवार को पुलिस उसके बयान लेने के लिए पहुंची, मगर अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। इस दर्दनाक घटना ने उसे पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन के साथ चार्जशीट लगाने की तैयारी में है, ताकि जल्द से जल्द सजा हो सके। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। कस्बा छर्रा के एक मोहल्ला निवासी 14 साल की किशोरी शनिवार शाम को घर से सब्जी लेने गई थी। इसी बीच क्षेत्र के ही एक गांव निवासी किशन गोपाल पुत्र राजपाल व संजू पुत्र विजयपाल ने 50 रुपये और मोबाइल फोन दिलाने का लालच देकर उसे बाइक पर बिठाकर अपने घर ले गए। वहां खुद श...