लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- थाना फरधान क्षेत्र के गांव मन्यौरा निवासी एक किशोरी की जिला अस्पताल में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरधान थाना क्षेत्र के गांव मन्यौरा निवासी मनोज कुमार की 17 वर्षीय बेटी शीतल की रविवार की शाम करीब सात बजे तबीयत खराब हुई तो वह उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...