किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बुलंदशहर, जून 8 -- क्षेत्र के गांव चचरई में सोमवार की शाम एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फील्ड यूनिट को बुलाकर मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है। गांव चचरई निवासी नाजिम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की शाम परिवार के लोग बाहर बैठे थे। जब अंदर पहुंचे तो उनकी बेटी अलीशा(14 वर्ष) संदिग्ध हालात में घर में मृत पड़ी दिखाई दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट को बुलाकर किशोरी की मौत होने की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस लगी है। वहीं मृतका के पिता का कहना है कि गिरने से उसकी होती है।कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार का कहना है कि फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि मौत का सही कारण पता चल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.