अयोध्या, मई 19 -- मिल्कीपुर,संवाददाता। इनायत नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में 18 वर्षीय किशोरी की अचानक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार किशोरी को देर रात उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोटवा गांव निवासी सिकंदर की 18 वर्षीय बेटी मुस्कान की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि मुस्कान को देर रात तेज उल्टी और दस्त शुरू हो गया था। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया。

घ...