किशोरी की मौत पर बलरामपुर इमरजेंसी में हंगामा
लखनऊ, अगस्त 31 -- बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार शाम किशोरी की मौत के बाद परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। इससे इमरजेंसी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों के मुताबिक परिवारीजन किशोरी को मृत अवस्था में लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजन नाराज हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हुई। खदरा निवासी 16 वर्षीय समीरा खान को शाम करीब साढ़े पांच बजे इमरजेंसी लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच की तो उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। किशोर की मौत से गुस्साए परिवारीजनों ने इलाज को लेकर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में इमरजेंसी परिसर में भीड़ जुट गई। हंगामे से वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में भी असहज स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.