रायबरेली, जून 3 -- हरचंदपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो युवकों ने एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की कोशिश की। युवकों के चंगुल से छूटीं किशोरी घर पहुंचीं। मामला चार दिन पुराना हैं। किशोरी की मां ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया। थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती तीस मई की रात गांव की दो लड़कियां उसकी लगभग 15 वर्षीय बेटी को बुलाकर गांव के बाहर जंगल में ले गई। वहां पहले से मौजूद नीरज पुत्र अमर निवासी डिहवा और कप्तान नाम पता अज्ञात ने चॉकलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर पुत्री को खिला दिया और शोषण किया। युवक किशोरी को बाइक में बैठाकर ले जाने लगे। गांव के निकट नाले में पानी अधिक भरा हो...