बागपत, अक्टूबर 9 -- दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को शामली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बहका फुसला कर ले गया है। युवक एक अक्तूबर को उसकी बेटी को लेकर गया था पहले तो युवक के परिजनो किशोरी को वापस करने की कह रहे थे लेकिन अब किशोरी को देने से इंकार कर दिया। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ दोघट थाने पर तहरीर देकर किशोरी को बरामद कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...