किशोरी की आत्महत्या मामले में दुष्प्रेरण का मुकदमा
कानपुर, अप्रैल 14 -- रसूलाबाद,संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठ की छात्रा के छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर फांसी लगााकर आत्महत्या करने के मामले में उसकेपिता की तहरीर पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकेसाथ ही हिरसत में लिए गए आरोपित का मंगलवार को चालान कर दिया गया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13 साल की किशोरी रविवार शाम को गांव की चक्की पर सरसों पिराने के लिए छोटे भाई के साथ गई थी। आरोप है कि चक्की पर काम करने वाले गांव के ही पिंटू ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। घटना से क्षुब्ध किशोरी ने सोमवार सुबह घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर रात रसूलाबाद पुलिस ने किशोरी के पिता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.