एटा, जनवरी 6 -- किशोरी की आत्महत्या की वजह मिरहची पुलिस तलाशेगी। फांसी लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस घरवालों से पूछताछ करेगी। फिलहाल घरवालों में किशोरी की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। थाना मिरहची के अचलपुर निवासी प्रताप सिंह की 15 वर्षीय बेटी शिखा की रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता ने बताया कि बेटी को घर पर छोड़कर सुबह खेत पर कार्य करने गए थे। दोपहर में घर वापस पहुंचे। कमरे में चारपाई पर बेटी का शव पड़ा मिला था। कॉपी-किताब नीचे पड़ी हुई थी। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मिरहची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को दो चिकित्सीय पैनल डा. एके मित्तल, डा. श्वेता राजपूत की देखरेख, वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.