गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- मोदीनगर। कस्बा पतला की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार सहित रहते हैं। उनका आरोप है कि पड़ोसी ने कुछ दिन पहले नहाते समय बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद से आरोपी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा। आरोपी संबंध बनाने का दबाव डाल रहा। इनकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा। शिकायत पर आरोपी ने किशोरी और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस जांच कार्रवाई करने की बात कह रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...