मुरादाबाद, जनवरी 24 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी से दोस्ती कर उसकी अश्लील फोटो खींच वायरल कर दी। किशोरी की मां की शिकायत पर एसएसपी ने सिविल लाइंस एसएचओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है। आरोप लगाया के उसके ऊपर डबल स्टोरी हिमगिरी कालोनी निवासी युवक अफशान बुरी नजर रखने लगा। अफशान उसकी बेटी से जबरन बातचीत करता। आरोपी युवक ने उसकी बेटी को जाल में फंसा लिया और उसकी अश्लील फोटो खींच लिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो मोहल्ले के लड़कों को वाट्सऐप किए और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इसकी शिकायत आरोपी से की तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी...