गिरडीह, मई 31 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग किशोरी की अश्लील फोटो बनाकर फर्जी आईडी के द्वारा सोशल साइट्स पर वायरल कर देने के मामले के मुख्य आरोपी चकाई के चिहरा थाना क्षेत्र के गुडुरबाद गांव निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने रविवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में पीड़ित किशोरी की मां ने गिरिडीह में कोर्ट परिवाद पत्र दायर कर बताया है कि मेरी नाबालिग पुत्री 13 अक्टूबर 2025 को नजदीकी रिश्तेदार के यहां गुडुरबाद गई थी। जहां आरोपी युवक ने अपने घर में ही बहला फुसलाकर उसका अश्लील फोटो बना लिया। साथ ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा। वैसा नहीं करने पर आरोपी हिजबुल्ला अंसारी ने 15 अक्टूबर 2025 को उक्त अश्ली...