किशोरी का हत्यारोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। नवाबगंज थाने के एक गांव की किशोरी की हत्या के आरोपित को पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के बीच सिपाही भी घायल हो गया। आरोपित भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके पास से तमंचे के साथ घटना मे प्रयुक्त की गयी बाइक बरामद कर ली है।नवाबगंज थाने के एक गांव निवासी की बेटी पांच दिन पहले अपने घर वालों को नशीली गोलियां खिलाकर घर से पचास हजार की नगदी और जेवरात लेकर भाग गयी थी। किशोरी के नाबालिग प्रेमी ने 28 मार्च की रात अपने दोस्त विवेक के साथ मिलकर किशोरी की हत्या कर दी थी। 29 मार्च को किशोरी का शव मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के काली नदी के निकट बोरे मे भरकर ले जाकर डाल दिया था। गुरुवार को पुलिस ने जब किशोरी के नाबालिग प्रेमी को पकड़ा तो पूरी घटना खुलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.