फतेहपुर, मई 7 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी का आरोप है कि असोथर थाना क्षेत्र के खभरा मजरे सरकंडी गांव निवासी दिलीप निषाद ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने अपने दोस्त धर्मेंद्र को किशोरी का नंबर दे दिया, जिसके बाद वह भी बातचीत करने लगा। आरोप है कि जब किशोरी ने शादी की बात कही तो दिलीप ने इंकार कर दिया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ बनाए गए अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दिलीप निषाद व उसके साथी धर्मेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा...