रुद्रपुर, दिसम्बर 5 -- बाजपुर। गांव शांति कॉलोनी में शुक्रवार को एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव शांति कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह की 13 वर्षीय बेटी प्रभावती शुक्रवार को बकरी चराने को गांव के ही पास खेड़ा पर गई थी। प्रभावती की मां रीता ने बताया कि दोपहर को बच्ची वापस घर पहुंची थी। कुछ देर बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा कि बेटी ने लोहे के गाटर में स्टॉल का फंदा लगाकर फांसी लगा ली थी। परिजनों की मदद से उसे नीचे उतार कर बाजपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभावती चार बहन भाइयों में सबसे बड़ी थी। वहीं उनके पिता मजदूरी करते हैं। एसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम क...