गोरखपुर, जून 5 -- घरवालों बोले-लंबी बीमारी से परेशान होकर की खुदकुशी भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो स्थित पोखरिहवा टोला में गुरुवार देर रात 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार किशोरी रात करीब नौ बजे घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। किशोरी के पिता पप्पू ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी। उसका विभिन्न स्थानों पर इलाज कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित स...