किशोरी का वीडियो बनाया,विरोध पर मारपीट की
छपरा, जून 6 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का युवक ने वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी जब लड़की के परिजनों को मिली तो उसने विरोध किया तो परिजनों के साथ युवक के घर वालों ने मारपीट की। मारपीट में किशोरी के घर के तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि किशोरी का उसके पड़ोस के युवक ने वीडियो बना लिया। फिर उसकी तस्वीर मोबाइल में खींच ली। किशोरी यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजन जब युवक के घर इसकी शिकायत लेकर पहुंचे तो युवक के घर वाले उनके साथ मारपीट करने लगे। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के परिजनों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.