सहारनपुर, फरवरी 2 -- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को सुबह करीब नौ बजे वह काम से बाहर गई हुई थी। उसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही सागर पुत्र महल सिंह बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। पीड़िता के घर लौटने पर बेटी के न मिलने पर उन्होंने रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...