सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। रामकोट इलाके की एक किशोरी को युवक बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। जब किशोरी की बहन व बहनोई आरोपी के गांव जानकारी करने गए तो उसके परिजनों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रामकोट थाना क्षेत्र एक गांव की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके 17 वर्षीय पुत्री को 12 फरवरी की शाम रमपुरवा निवासी विकास बहला फुसला कर भगा ले गया है। आरोप है कि पुत्री अपने साथ घर में रखे जेवर व 70 हजार की नकदी भी उठा ले गई। आरोप है कि जब पीड़िता की पुत्री व दामाद आरोपी के गांव में पता लगाने गए तो उसके परिवार की मैना, दुर्गा, अंकित, कमलेश की पत्नी ने गालियां देते हुए डरा धमकाकर भगा दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.