बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने, धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ से किशोरी को बरामद किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में 23 अप्रैल को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि मेरी 15 वर्षीय बेटी को एक अज्ञात युवक शादी की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 24 अप्रैल को किशोरी को लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान अलीरजा उर्फ अल्ताफ निवासी मोहल्ला रफीनगर उतरौला के रूप में हुई। विवेच...