किशोरी का धर्मांतरण कराने के प्रयास में चार गिरफ्तार
इटावा औरैया, जुलाई 5 -- इटावा। शहर कोतवाली में ब्लैकमेल कर एक किशोरी का धर्मांतरण कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि डांस सीखने के बहाने पहले किशोरी से दोस्ती की गई। उसके बाद उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने तहरीर देते हुए बताया कि दीपा नाम की एक लड़की ने डांस सीखने के बहाने मेरी नाबालिग बेटी से दोस्ती की। इसके बाद उसकी मुलाकात एक मुस्लिम किशोरी से कराई। धीरे-धीरे वीडियो कॉल के माध्यम से बेटी की रिहान, जीशान, अयान तथा अन्य युवकों से बातचीत कराई। इसी बीच वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली गई। बाद में इसी रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.