गढ़वा, मार्च 22 -- रंका, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत रमकंडा थाना क्षेत्र के कसमार गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना पिछले 23 फरवरी की है। किशोरी का शव गांव के अरहर के खेत से बरामद किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मामले का उद्भेदन के लिए एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को रंका स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ रोहित ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतका शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी मां और छोटी बहन के साथ गई थी। जांच के क्रम में भंडरिया थाना के मरदा गांव से आए विभिन्न गांवों के करीब 600 बारातियों से पूछताछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.