किशोरी का घर के बाहर लटकता मिला शव
सोनभद्र, जून 6 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया में शनिवार की सुबह घर के बाहर टीन शेड के पाइप से रस्सी के सहारे किशोरी का लटकता शव ग्रामीण महिलाओं ने देखा। महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पिता ने कहा बेटी इंस्टाग्राम चलाती थी, उसने क्यो आत्मत्या की इसकी जानकारी नहीं है। चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया गांव निवासी 14 वर्षीय प्रियंका कुमारी पुत्री मनोज केवट का शनिवार की सुबह घर के बाहर टीन शेड के पाइप से रस्सी के सहारे लटकता शव मिला। सुबह शौच के लिए जा रही महिलाओं ने शव लटकता देख शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग जब घर से बाहर निकले तो उसका शव लटकता देख अवाक रह गए। परिजनों ने उसे आनन-फानन में रस्सी खोलकर नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.