किशोरी का खेत से अपहरण, जंगल में बंधक बनाकर रखा, दोनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
लखनऊ, मार्च 22 -- रहीमाबाद (लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट खेत में चारा काटने जा रही 14 वर्षीय किशोरी को शुक्रवार शाम दो बाइक सवार आरोपियों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सर्विलांस टीम की मदद से शनिवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि किशोरी उसी दिन माल के पारा गांव के निकट सड़क के पास परिजनों को मिली। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 20 मार्च की शाम करीब चार बजे गांव से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित खेत पर अकेले जानवरों के लिए चारा काटने गई थी। तभी दो बाइक सवार आरोपियों ने बेटी का मुंह दबाकर झाड़ियों की तरफ खींचा और छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी उसे पीटने लगे। बेटी की चीख-पुकार सुनकर पिता दौड़े, लेकिन तब तक आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.