वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी। कैंट निवासी ने नाबालिग बेटी की अश्लील वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी पर केस दर्ज कराया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी इसी किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट में कैंट पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चार्जशीट दाखिल किया है। किशोरी के पिता ने तहरीर दी है। बताया कि नाबालिग पुत्री को प्रीतम सोनकर नामक युवक अश्लील हरकतों और गाली-गलौज कर परेशान कर रहा था। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत दी गई थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस बीच 29 अप्रैल को आरोपी ने फोन से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनकी बेटी की अश्लील फोटो एवं एआई से बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.