रामपुर, फरवरी 27 -- केमरी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने एक सप्ताह पूर्व दर्ज करायी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उसकी सत्रह वर्षीय पुत्री भोट थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आयी थी।उसी दिन रात में किसी समय हेमंत व उसका साथी अशोक उसकी पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ ले गये थे।पुलिस ने किशोरी के बरामद होने के बाद मेडिकल व किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बलात्कार व पाक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गयी । पुलिस तभी से आरोपियों को तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी अशोक को थाना क्षेत्र के पत्थरखेड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...