इटावा औरैया, मार्च 19 -- इकदिल। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के पिता ने नौ मार्च को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि तीन मार्च को स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में औरैया कोतवाली के मुड़ेना निवासी मयंक जाटव उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोर को बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में कार्रवाई की गई है। मेडिकल परीक्षण कराकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...